Indian Army Rank Wise Salary 2026 – Pay Level, Basic Pay & Allowances Details
发布时间:2026-09-08 | 浏览:1
भारतीय सेना (Indian Army) में रैंक के अनुसार सैलरी और भत्ते दिए जाते हैं। सेना के जवानों और अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार वेतन मिलता है, जो उनकी रैंक, सेवा की अवधि, तैनाती क्षेत्र और ग्रेड पे पर आधारित होता है।
इन सभी सुविधाओं की निगरानी और जानकारी के लिए Hamraaz Portal लॉन्च किया गया है, जहाँ सैनिक अपनी Pay Slip , Form 16, Leave Details और Salary Breakup जैसी जानकारी को आसानी से देख सकते हैं, इस लेख हम आपको इंडियन आर्मी सैलरी और भत्ते की पूरी जानकारी देंगे जिसको देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि किस पद को कितनी सैलरी और भत्ता मिलता है।
Indian Army Rank Wise Salary 2026 – Pay Level, Basic Pay, Pay Scale देखें
भारतीय सेना में बेसिक पे (Basic Pay) ₹21,700 से ₹2,50,000 तक होती है, जो रैंक के हिसाब से तय की जाती है। भारतीय सेना के प्रत्येक रैंक का अपना पे लेवल (Pay Level) और बेसिक पे (Basic Pay) होता है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार यह संरचना Level-3 से Level-18 तक फैली हुई है।
नीचे टेबल में आपको रैंक वाइज बेसिक पे और वेतनमान की पूरी जानकारी दी गई है, जिसको आप देख सकते है। 👇
💡 नोट: बेसिक पे में महंगाई भत्ता (DA), HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते शामिल नहीं होते हैं।
Indian Army Allowances and Benefits (2026 Updated List)
भारतीय सेना में मिलने वाले प्रमुख भत्ते (Indian Army Allowances) की जानकारी
भारतीय सेना केवल बेसिक सैलरी ही नहीं देती, बल्कि हर सैनिक को उसकी तैनाती की कठिनाई और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार भत्ते भी देती है।
1. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA)
यह बेसिक पे का प्रतिशत होता है।
वर्तमान में DA दर लगभग 42% है, जो समय-समय पर बढ़ाई जाती है।
2. आवास भत्ता (House Rent Allowance – HRA)
जब किसी सैनिक को सरकारी आवास नहीं मिलता, तब HRA दिया जाता है —
3. परिवहन भत्ता (Transport Allowance)
X श्रेणी शहरों में ₹3,600 + DA
Y/Z श्रेणी शहरों में ₹1,800 + DA
4. सियाचिन भत्ता (Siachen Allowance)
सियाचिन ग्लेशियर जैसे अत्यंत कठिन क्षेत्रों में तैनाती पर ₹42,500 प्रति माह दिया जाता है।
5. फील्ड एरिया भत्ता (Field Area Allowance)
सामान्य फील्ड एरिया: ₹10,500 प्रति माह
कठिन फील्ड एरिया: ₹21,000 प्रति माह
6. हाई ऑल्टीट्यूड भत्ता (High Altitude Allowance)
ऊँचाई वाले इलाकों में तैनाती पर ₹1,060 से ₹16,900 प्रति माह भत्ता मिलता है।
7. ड्रेस भत्ता (Dress Allowance)
हर वर्ष ₹20,000 तक का ड्रेस भत्ता दिया जाता है।
8. शिक्षा भत्ता (Children Education Allowance)
प्रति बच्चे ₹2,250 प्रति माह (अधिकतम दो बच्चों तक)।
अन्य विशेष भत्ते और अनुदान
शादी अनुदान (Marriage Grant)
सेवा निवृत्ति अनुदान (Retirement Grant)
दुर्गम क्षेत्र भत्ता (Hard Area Allowance)
स्पेशल ड्यूटी अलाउंस (Special Duty Allowance)
इन भत्तों का उद्देश्य
भारतीय सेना के इन भत्तों का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि सैनिकों के मनोबल को मजबूत करना, उनके परिवारों की सुरक्षा, और दुर्गम क्षेत्रों में उनकी सेवाओं का सम्मान करना है। हर भत्ता सैनिक की पोस्टिंग लोकेशन, रैंक, और सेवा स्थिति के अनुसार लागू होता है।
महत्वपूर्ण जानकारी
महंगाई भत्ता (DA) हर छह महीने में संशोधित किया जाता है।
सियाचिन और हाई-एल्टीट्यूड भत्ते केवल निर्दिष्ट क्षेत्रों में सेवा देने वालों को मिलते हैं।
स्पेशल फोर्सेस और पैराशूट भत्ते केवल योग्य सैनिकों को मिलते हैं।
पेंशन और ग्रेच्युटी केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार दी जाती है।
Indian Army Salary Slip कैसे डाउनलोड करें?
सैनिक अपने मोबाइल या लैपटॉप से Pay Slip, Form 16, Leave Details और अन्य वित्तीय जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते है जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।
सबसे पहले Hamraaz Portal खोलें।
उसके बाद “Personal Login” पर क्लिक करें।
उसके बाद अपना PAN नंबर (बड़े अक्षरों में), पासवर्ड और Captcha दर्ज करके लॉगिन करे।
लॉगिन के बाद मेन्यू में जाएं और “Payslip / Form 16” विकल्प चुनें।
जिस महीने या वर्ष की सैलरी स्लिप चाहिए, वह चुनें उसके बाद Download बटन पर क्लिक करें।
सभी प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपकी Salary Slip PDF फाइल तुरंत डाउनलोड हो जाएगी।
DSC Portal से सैलरी देखने की सुविधा
Defence Security Corps (DSC) के कर्मचारियों के लिए एक अलग पोर्टल भी उपलब्ध है — https://dsc.gov.in/ , यहां से आप अपनी Salary Slip, Leave Record और अन्य वित्तीय विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Army Rank Wise Salary 2026- FAQ
सिपाही (Sepoy) की बेसिक सैलरी ₹21,700 से शुरू होती है, जिसमें भत्ते जोड़ने पर कुल सैलरी ₹35,000–₹40,000 तक हो सकती है।
भारतीय सेना में सबसे अधिक वेतन जनरल (General) को मिलता है — ₹2,50,000 (फिक्स्ड)।
महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), सियाचिन भत्ता, फील्ड एरिया भत्ता, हाई ऑल्टीट्यूड भत्ता, ड्रेस और शिक्षा भत्ता आदि।
हां, अधिकांश भत्ते (DA, HRA, Transport आदि) हर महीने सैलरी में जोड़े जाते हैं, जबकि कुछ विशेष भत्ते तैनाती पर निर्भर करते हैं।