Hamraaz
发布时间:2026-09-08 | 浏览:1
देश के जवानों के सभी कार्यों और सेवाओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए सेना के अधिकारियों ने हमराज़ वेब पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल एडजूटेंट और जनरल ब्रांच (MP-8) की तकनीकी टीम के सहयोग से विकसित किया गया है। Hamraaz Portal के माध्यम से जवान अपनी वेतन पर्ची, सेवा रिकॉर्ड, पदोन्नति की स्थिति, ट्रासफर की जानकारी,छुट्टी का ब्योरा, कार्य आदेश, और अन्य प्रशासनिक सेवाएं और शिकायत निवारण जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से ले सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि Hamraaz Web Portal पर लॉगिन कैसे करें और अपनी वेतन पर्ची (Salary Slip) कैसे डाउनलोड करें , इसके साथ ही, पे कैल्कुलेटर, लीव इनकैशमेंट, फंड विदड्रॉल स्टेटस और Part-II ऑर्डर जैसी कई अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Hamraaz Personal Login
हमराज़ वेब पोर्टल की सेवाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को लॉगिन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।
Hamraaz Personal Login के लिए हमराज़ पोर्टल https://hamraazmp8.gov.in/ पर जायें।
मेनू में दिए “ Personal Login ” पर क्लिक करे।
जिसके बाद Before you login, please ensure the followings का एक पॉपअप आयेगा, जिमसे नीचे दिए Yes बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना Username और Password दर्ज करना होगा। (ध्यान रखे आपको अपना Username Capital Letter में दर्ज करना है )।
उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे।
Note – आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि आपका यूजर नेम आपका पैन कार्ड नंबर ही होता है। यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो “Forgot Password” पर क्लिक करके नया पासवर्ड बना सकते हैं।
लॉगिन करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें
Personal Login के लिए आधिकारिक लिंक का उपयोग करें, जैसे: https://hamraazmp8.gov.in ।
अपने डिवाइस और सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें ताकि आपको लेटेस्ट जानकारी मिलती रहे।
इंटरनेट के लिए सार्वजनिक नेटवर्क का इस्तेमाल न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात अटैचमेंट न खोलें।
लोकेशन सेवाएं, वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद रखें।
डिवाइस को साप्ताहिक रूप से बंद करके पुनः चालू करें।
डिवाइस को पिन के साथ लॉक करें।
उपयोग के बाद सही तरीके से लॉगआउट करें।
रिकॉर्ड ऑफिस के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।
Form16 & Payslip Download प्रक्रिया
हमराज़ पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए हमराज़ वेब पोर्टल पर जायें।
मेनू में दिए “ Personal Login ” पर क्लिक करें।
उसके बाद लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी, जैसे Username, Password, और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘ Submit ‘ बटन पर क्लिक करें।
लॉगिन होने के बाद Click here for menu बटन पर क्लिक करके Payslip/Form16 Download का चुनाव करें।
जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से आप Form 16 और Payslip डाउनलोड कर सकते हैं।
Payslip डाउनलोड करने के लिए Pay Slip PDF के नीचे दिए “ Select Month ” का चुनाव करें।
उसके बाद “ Download PaySlip ” बटन पर क्लिक कर दें।
उसके बाद आपके डिवाइस में हमराज़ पे स्लिप पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
Hamraaz Payslip कैसे देखें
पे स्लिप देखने के लिए PaySlip Password दर्ज करें, जो 8 अंकों का होता है, उस पासवर्ड की मदद से आप अपनी पे स्लिप देख सकते हैं।
पासवर्ड आपके पैन कार्ड के शुरुआत के 4 अक्षर (कैपिटल लेटर में) और आपकी डेट ऑफ एनरोलमेंट (DD/MM/YY) के फॉर्मेट में होता है, जैसे – आपका पैन कार्ड का नंबर है- ABCDEF5670 और आपकी ज्वाइनिंग डेट – 14/07/2012 है, तो आपका पासवर्ड होगा – ABCD14072012।
पासवर्ड दर्ज करते ही पे स्लिप खुल जाएगी, जिसमे आप अपनी सैलरी, भत्ते, PPO Detail, Leave Encashment जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
वेतन पर्ची पर मौजूद विवरण
जब कोई सैनिक अपनी वेतनपर्ची डाउनलोड करता है, तो उसमें वेतन, भत्तों और कटौतियों से जुड़ी पूरी जानकारी होती है। वेतनपर्ची पर सभी भत्तों का विवरण दिया गया होता है, जिनमें सैनिकों को दी जाने वाली विशेष सुविधाएं और लाभ शामिल होते हैं, जिसकी जानकारी निम्नलिखित है-
फील्ड क्षेत्र भत्ता
हाई एल्टीट्यूड भत्ता
20 दिन का आकस्मिक अवकाश
300 दिनों की छुट्टी का पूरा वेतन
2 साल का अध्ययन अवकाश
Hamraaz Login Password Forget कैसे करें?
यदि आप हमराज़ पोर्टल के लॉगिन पासवर्ड को भूल गये हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके रिकवर कर सकते हैं।
Hamrazz Forgot Password के लिए सबसे पहले हमराज़ पोर्टल पर जायें।
उसके बाद मेनू में दिए Forgot Password लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद नये पेज पर अपना पैन नंबर (PAN Number) कैपिटल अक्षरों में दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और ‘ Submit ‘ बटन पर क्लिक करें.
उसके बाद अगले पेज पर आपको सुरक्षा प्रश्न (Security Question) का उत्तर दर्ज करना होगा, जो आपने अकाउंट बनाते वक्त दर्ज किया था।
यदि आप सुरक्षा प्रश्न या उत्तर भूल गए हैं, तो ‘ Try Another Way ‘ बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद, आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) का उपयोग करके पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
चुनें हुये विकल्प का ओटीपी सत्यापित करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आप अपना नया पासवर्ड और नया Security Question दर्ज कर सकते हैं।
Note – नया पासवर्ड बनाते समय आप एक नया सुरक्षा प्रश्न भी सेट कर सकते हैं। सुरक्षा प्रश्न ऐसा चुनें जो आपको आसानी से याद रहे।
Hamraaz Sign UP
यदि आप हमराज़ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
सबसे पहले hamraazmp8.gov.in पर जायें।
Menu में दिए ‘Sign UP’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करें (ध्यान दें कि इसे कैपिटल अक्षरों में भरें) और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘ Submit ‘ बटन पर क्लिक करें।
अपनी ईमेल आईडी या एंप्लॉयी आईडी और ज्वाइनिंग तिथि (DDMMYY फॉर्मेट) का उपयोग करके अपना खाता सत्यापित करें।
अपनी जानकारी की जांच करें कि सब कुछ सही है, उसके बाद, अपना पासवर्ड सेट करें।
नोट : आपका पासवर्ड एक स्पेशल कैरेक्टर, एक नंबर, और अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर (लेटर) शामिल होना चाहिए। उदाहरण: “12986578K@a”.
एक सुरक्षा प्रश्न का चयन करें और उसका उत्तर प्रदान करें।
सभी विवरण भरने और जांचने के बाद ‘ Submit ‘ बटन पर क्लिक करें।
जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आप आईडी & पासवर्ड का उपयोग करके हमराज़ पर्सनल लॉगिन कर सकते हैं।
यदि आप हमराज़ पोर्टल के माध्यम से वेतन कैलकुलेटर सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
सबसे पहले हमराज़ के आधिकारिक पोर्टल (hamraazmp8.gov.in) पर जाये।
होम पेज पर दिए “ Pay Calculator ” विकल्प पर क्लिक करें।
उसके बाद Pay Calculator for Fixation of Pay on Promotion/MACP पेज खुलेगा, जिसमे मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करे- प्रमोशन/एमएसीपी से पहले का वेतन स्तर ( Pay Level before Promotion/MACP ) प्रमोशन/एमएसीपी से पहले का मूल वेतन ( Basic Pay before Promotion/MACP ) प्रमोशन/एमएसीपी की तारीख ( Date of Promotion/MACP ) अगली वेतन वृद्धि (DNI) की मौजूदा तारीख ( Date of Promotion/MACP ) का चुनाव करें.
प्रमोशन/एमएसीपी से पहले का वेतन स्तर ( Pay Level before Promotion/MACP )
प्रमोशन/एमएसीपी से पहले का मूल वेतन ( Basic Pay before Promotion/MACP )
प्रमोशन/एमएसीपी की तारीख ( Date of Promotion/MACP )
अगली वेतन वृद्धि (DNI) की मौजूदा तारीख ( Date of Promotion/MACP ) का चुनाव करें.
सभी विवरण दर्ज करने के बाद, “ Submit ” बटन पर क्लिक करें.
Hamraaz App (Discontinued)
हमराज़ मोबाइल एप्लीकेशन को 31 मार्च 2023 के बाद बंद कर दिया गया है। सभी उपयोगकर्ताओं को यह सलाह दी जाती है कि किसी भी परिस्थिति में हमराज़ एप्लीकेशन को किसी बाहरी स्रोत से डाउनलोड न करें। साथ ही, अपनी बैंक डिटेल्स और पैन कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। इस सूचना की पुष्टि हमराज़ के आधिकारिक पोर्टल से की गई है।
Indian Army Salary and Allowances
Benefits and Other Allowances
हमराज़ पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों द्वारा स्नातक (UG) / स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए रियायतें
कई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सेना के जवानों के बच्चों को फीस में छूट, सीटों में प्राथमिकता, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा जेईई और नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराते हैं।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिसेटलमेंट (DGR) द्वारा भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए रोजगार के अवसर
सेवानिवृत्त होने वाले जेसीओs और अन्य रैंकों के लिए DGR द्वारा कई रोजगार अवसर प्रदान किए जाते हैं। इन योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी आप डीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट https://dgrindia.gov.in है।
अर्ली इंटरवेंशन सेंटर्स (EICs)
भारतीय सेना ने 6 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों के उपचार की सुविधा शुरू की है, जिनमें विकास संबंधी विकार पाए जाते हैं। इसमें मानसिक विकास में देरी, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, सीखने में कठिनाई, बोलने-भाषा समस्याएँ, मोटर स्किल्स में कमी, मिर्गी और अवसाद जैसे मामले शामिल हैं। ऐसे बच्चों के लिए आवश्यक चिकित्सा और विशेषज्ञ देखभाल अब देशभर के 20 सैन्य अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई है।
10+2 के बाद शैक्षणिक कोर्स
12वीं के बाद उपलब्ध कोर्स और डिप्लोमा की जानकारी के लिए एक गाइड बुक जारी की गई है। इस गाइड में विभिन्न शैक्षणिक कोर्स, डिप्लोमा तथा उनसे जुड़े करियर विकल्पों का विवरण दिया गया है।
Hamraaz Web Portal संबंधित प्रश्न
Hamraaz वेब पोर्टल पर लॉगिन करें, “Payslip/Form16 Download” चुनें, फिर माह चयन कर “Download PaySlip” पर क्लिक करें। उसके बाद आपकी पे स्लिप PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगी, PDF खोलने के लिए PAN के पहले 4 अक्षर + डेट ऑफ एनरोलमेंट (DDMMYY) पासवर्ड दर्ज करें।
हमराज़ पर्सनल लॉगिन के लिए हमराज़ पोर्टल पर जाएं, मेनू में दिए गए “Personal Login” पर क्लिक करें और नए पेज पर अपना यूजरनेम व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
Hamraaz ऐप पर SignUP के लिए hamraazmp8.gov.in पर जाएं, ‘ Sign Up ‘ पर क्लिक करें, PAN नंबर, ज्वाइनिंग तिथि दर्ज कर सत्यापन करें, पासवर्ड व सुरक्षा प्रश्न सेट करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। पंजीकरण पूरा होने के बाद, आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
Payslip देखने के लिए 8 अंकों का पासवर्ड दर्ज करना जरूरी होता है। यह पासवर्ड आपके PAN कार्ड के शुरुआती 4 अक्षर (कैपिटल लेटर में) + आपकी डेट ऑफ एनरोलमेंट (DDMMYY फॉर्मेट) से बनता है। उदाहरण : यदि आपका PAN नंबर ABCDEF5670 और ज्वाइनिंग डेट 14/07/2012 है, तो पासवर्ड ABCD14072012 होगा।